

- इस कार्यक्रम के संबंध में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय परिवार प्रत्येक वर्ष यह आयोजन करता आ रहा है. इसी क्रम में इस बार नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया है .
लखनऊ, ० 1 अक्टूबर, नवरात्रि के पावन पर्व पर महानवमी के दिन आज बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने एक-एक कर सभी कन्याओं का पूजन किया और फिर सभी कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी कन्याओं को यथाशक्ति दान दक्षिणा भी प्रदान की. इस कार्यक्रम के संबंध में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय परिवार प्रत्येक वर्ष यह आयोजन करता आ रहा है. इसी क्रम में इस बार नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया है . उन्होंने कहा विद्यालय परिवार की ओर से समय-समय पर सभी प्रकार के राष्ट्रीय पर्व मनाया जाते हैं ताकि विद्यार्थियों में विविधता में एकता का भाव विकसित होता रहे और वे सच्चे देश के नागरिक बन सकें . उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 2 अक्टूबर को भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है
