

- यह आयोजन न केवल खेलों के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि छात्रों में स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना के प्रति जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है।
- छात्र समन्वयकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें अदित्य यादव, हिमांशु सिंह, विश्वास यादव, प्रियांशु शुक्ला, हर्षित केसरवानी, अनुभव सिंह, निलेश पांडे और अनुप कुमार शामिल थे।
लखनऊ , 29 अगस्त , राष्ट्रीय खेल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया . बैडमिंटन कोर्ट एवं सेमिनार हॉल (भूतल), अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किये गए . लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम का आयोजन खेल परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना एवं संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ए.के. सिंह थे। मुख्य अतिथि के रूप में संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ए.के. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. दीपक गुप्ता, इंजीनियर रोहित यादव, इंजीनियर अवनिश कुमार जयंंक एवं संकाय के सभी शिक्षक गण सक्रिय रहे।

छात्र समन्वयकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें अदित्य यादव, हिमांशु सिंह, विश्वास यादव, प्रियांशु शुक्ला, हर्षित केसारवानी, अनुभव सिंह, निलेश पांडे और अनुप कुमार शामिल थे।
प्रतियोगिताओं के विजेता:
1. शतरंज:
प्रथम पुरस्कार: आयुष्मान कुमार
द्वितीय पुरस्कार: दीपांशु मिश्रा
तृतीय पुरस्कार: दीपेश किशोर
2. बैडमिंटन (छात्र):
प्रथम पुरस्कार: उद्भव
द्वितीय पुरस्कार: देवांश
तृतीय पुरस्कार: आयुष विश्वकर्मा
3. बैडमिंटन (छात्राएँ):
प्रथम पुरस्कार: काश्वी
द्वितीय पुरस्कार: आकांक्षा
तृतीय पुरस्कार: प्रियांका पांडे
4. कैरम:
प्रथम पुरस्कार: प्रियांशु विश्वकर्मा
द्वितीय पुरस्कार: इशिका सिंह
तृतीय पुरस्कार: आयुष श्रीवास्त्वा
विजेताओं को संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ए.के. सिंह द्वारा पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों और खेलों के प्रति उनके उत्साह की सराहना की।
यह आयोजन न केवल खेलों के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि छात्रों में स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना के प्रति जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है।
