

- प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को मेजर ध्यानचंद जी की उपलब्धियों एवं उनके देशभक्ति को बताते हुए उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अनुशासित रहते हुए कार्य करने की सलाह दी।
- महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. डी. सी. डी.आर.पांडेय जी ने भी सभी को निरन्तर खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया ।
लखनऊ, 29 अगस्त , कालीचरण पी.जी. कॉलेज लखनऊ ( Kalicharan P.G. College) में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सामूहिक एरोबिक्स गतिविधि अभ्यास का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में शारीरिक गतिविधि एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर इस वर्ष खेल दिवस पर सामूहिक एरोबिक्स अभ्यास कराया गया। एरोबिक्स सत्र से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया ।
Kalicharan P.G. College, news : तत्पश्चात प्राचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों को मेजर ध्यानचंद जी की उपलब्धियों एवं उनके देशभक्ति को बताते हुए उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अनुशासित रहते हुए कार्य करने की सलाह दी। इसके पश्चात महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. डी. सी. डी.आर.पांडेय जी ने भी सभी को निरन्तर खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया । उदघाटन उद्बोधन के बाद विधिवत एरोबिक्स का सत्र का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी प्रो. कल्याणी द्विवेदी द्वारा किया गया ।

इस सत्र में सभी प्रतिभागियों को ऐरोबिक्स की विभिन्न गतिविधियों को संगीत के साथ अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से एरोबिक्स के अभ्यास का लुत्फ उठाया एवं अपनी समस्याओं का निराकरण भी किया। इसके बाद सभी को स्ट्रेचिंग एवं कूल डाउन व्यायाम भी सिखाया गया। कार्यक्रम के समापन में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी को विस्तार से बताया एवं ध्यानचंद से जुड़े रोचक तथ्यों को भी सभी से साझा किया।
इस दौरान महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रभारी प्रो. मनोज कुमार पांडे, भूगोल विभाग के डॉ. सुरेन्द्र वर्मा सहित कई अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थी शामिल हुए। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
