Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल : जुलाई 10. केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध का कोई असर नहीं दिख रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस योजना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं।खेल और युवा कल्याण विभाग के टी.टी. नगर स्टेडियम में पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, आर्मी के लिए अग्निवीर और पैरामिलिट्री फोर्स की भर्ती शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण फोर्स की शारीरिक परीक्षा के लिए निर्धारित विधाओं दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के माध्यम से संचालित हो रहा है। इस प्रशिक्षण के जरिए भी कई प्रतियोगी पुलिस और आर्मी में चयनित होते रहे हैं। भर्ती प्रशिक्षण में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार टी.टी. नगर स्टेडियम के कार्यालय से सदस्यता फार्म प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
