- इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
लखनऊ, 16 अप्रेल , नवीन परिसर, लखनऊ विश्वविद्यालय में आज 16 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रति जागरूकता फैलाने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान में छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मानव श्रृंखला (लॉन क्षेत्र)
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश देने हेतु लॉन क्षेत्र में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम विवरण
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता प्रो. एस.पी. सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समानता एवं जागरूकता के महत्व को समझा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं टीम भावना का भी विकास किया। कार्यक्रम के दौरान “नारी का सम्मान, देश का अभिमान”, “सशक्त नारी, सशक्त समाज” तथा “नारी शक्ति है देश की शक्ति” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया। अंततः, यह आयोजन NSS के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

⸻
