
लखनऊ , 21 अप्रैल 2025, campussamachar.com,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले स्वर्गीय बी.एन. सिंह की प्रतिमा पर दिनांक 22 अप्रैल 2025 को अपराह्न् 2:00 बजे धरना एवं प्रदर्शन में लखनऊ के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
संगठन की और से अनुरोध किया गया है कि ससमय धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपनी चट्टानी एकता को मजबूत करें और अपनी मांगों को संबल प्रदान करें।
प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन की बहाली।
आठवें वेतनमान में पुरानी पेंशन नियमों में किये जा रहे बदलाव का विरोध।
