लखनऊ, 12 अप्रैल, लखनऊ के विकास के पर्याय माने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा कृत पुस्तक स्मृति नाद का लोकार्पण आज 12 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी होंगे . कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज आचार्य महामंडलेश्वर एवं जूना पीठाधीश्वर हरिद्वार करेंगे . कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथियों में पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष , दिनेश शर्मा राज्यसभा सांसद होंगे .
विशिष्ट अतिथियों में महापौर सुषमा खर्कवाल , भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधान परिषद सदस्य डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह, राजसभा सांसद बृजलाल व संजय सेठ, विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर,भाजपा लखनऊ नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह , सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव , बक्शी का तालाब क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल व रामचंद्र प्रधान , अवनीश कुमार सिंह और पवन सिंह चौहान होंगे .
लाल जी फाउन्डेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम प्रस्तावना प्रख्यात साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र रखेंगे. इस पुस्तक के प्रकाशक प्रभात प्रकाशन है. उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व लाल जी टंडन लखनऊ के विकास के पर्याय माने जाते हैं . भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विश्वस्त सहयोगियों में से एक थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को अपना मार्गदर्शन और नेतृत्व दिया था. वे कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दी .
