

लखनऊ, 17 अक्तूबर , लोक भवन में आयोजित कार्उयक्त्तरम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) ने आज 17 अक्तूबर 2025 को छात्रवृत्ति का वितरण किया । लखनऊ जनपद के प्रतिष्ठित राष्ट्रपिता स्मारक इन्टर कालेज इटौंजा (Rashtrapita Smarak Inter College, Itaunja, Lucknow ) के 82 छात्र -छात्राओं ने छात्रवृत्ति प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं लखनऊ जनपद का मान बढ़ाया।
विद्यालय (Rashtrapita Smarak Inter College, Itaunja, Lucknow ) के प्रधानाचार्य डा0 राधा मोहन मिश्रा ने बताया कि यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य ने छात्रों अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई व शुभकामनायें ज्ञापित की तथा जनपद के शिक्षाकर्मियों व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
