
- उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति’ के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने आलमनगर रेलवे स्टेशन पर” स्वच्छता अभियान “के दौरान ये मांग की .
लखनऊ, 01 अक्तूबर , लखनऊ के आलमनगर रेलवे स्टेशन (N.R.) पर आज स्वच्छता अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज की माँग उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने रेल मंत्री,भारत सरकार से की. उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति द्वारा चलाए गए आलमनगर रेलवे स्टेशन पर” स्वच्छता अभियान “में रेल मंत्री ,भारत सरकार से संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन पर समस्त ट्रेनों के”स्टापेज” की माँग की। संस्था के संयोजक श्री बी.एल.अवस्थी ने कहा दक्षिण रेलवे के सभी रेलवे स्टेशन साफ रहा करते हैं पर उत्तरी जोन के रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब रहा करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहित सक्सेना ने नियमित सफाई कराने की बात कही।संस्था के महामंत्री श्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के भवन को बने दो वर्ष से अधिक हो रहे हैं पर ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है।जनता मेंआक्रोश फैल रहा है। स्वच्छता अभियान में सीमा शर्मा,जितेन्द्र सिंह,आर.के.बाजपेई,राम मूर्ति मौर्य,राम सिंह,शिव मोहन शुक्ल,सत्यम् मिश्रा ,सोमेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
