

- अध्यक्ष पद विजयी प्रो मनोज पांडेय जी को 711 मत प्राप्त हुए जबकि महामंत्री पद के लिए भी प्रो अंशु केडिया को कुल 489 मत मिले और जीर दर्ज की .
लखनऊ, 18 नवम्बर , मुमताज पीजी कॉलेज मे संपन्न हुए लुआक्टा के चुनाव मे 17 नवम्बर 2025 को कुल 888 शिक्षकों द्वारा मतदान किया गया, जिसमे 16 नवम्बर 025 को संपन्न पोस्टल बैलेट के माध्यम से 50 शिक्षकों द्वारा मतदान किया गया एवं मतदान तिथि को 838 शिक्षकों द्वारा मतदान किया गया l देर रात चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी प्रोफ़ेसर एसपी त्रिपाठी द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया गया जो निम्नवत है: –
1- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में प्रो मनोज पांडेय जी को 711 मत प्राप्त हुए जबकि प्रो सिद्धार्थ सिंह को 176 मत प्राप्त हुए एक मत अवैध रहा डॉ मनोज पांडेय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 535 मतो से विजयी रहे l
2– उपाध्यक्ष पद के लिए 2 पदों के सापेक्ष कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे थे, मतगणना के बाद प्रो नरेंद्र सिंह को सर्वाधिक 261 मत, डॉ मो0 हबीब को 253 मत प्राप्त हुए इस तीसरे नम्बर पर डॉ संजय कुमार सिंह 221मत चौथे नम्बर पर डॉ मोहसिन रजा को 220, मत डॉ सौरभ कुमार मिश्र को 189 मत एवम् डॉ इंद्र पाल को 182 मत प्राप्त हुए l इस प्रकार डा नरेंद्र सिंह तथा डा मोहम्मद हबीब को निर्वाचित घोषित किया गया अन्य जिलों से डॉ प्रवीण सिंह मेजर जी को 438 मत डा श्रीकांत उपाध्याय को 240 मत तथा डा अनिल कुमार यादव को 88 मत प्राप्त हुए सर्वाधिक मत डा प्रवीण सिंह मेजर को प्राप्त हुआ एवं उन्हे उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया l
3–महामंत्री पद के लिए भी प्रो अंशु केडिया को कुल 489 मत तथा डॉ अमित कुमार राय जी को 398 मत प्राप्त हुआ प्रो अंशु केडिया 91 मत से निर्वाचित घोषित हुई एक मत अवैध मिला l
4--संयुक्त मंत्री के कुल 3 पद के लिए हुए चुनाव मे डॉ वाहीद आलम को सर्वाधिक 534 मत, दूसरे नम्बर पर डा पूजा दुबे को 380 मत प्राप्त हुए एवम् तीसरे नम्बर पर डॉ अरविंद बहादुर सिंह जी को 310 मत प्राप्त हुए l इस प्रकार मतों के आधार पर डॉ वाहीद आलम एवम् डॉ पूजा दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया l
अन्य जिलों के लिए आरक्षित पद पर डॉ शिवाकांत को 390 मत एवम् डॉ वीरेंद्र सिंह यादव को 379 मत प्राप्त हुए l डॉ शिवाकांत 11 मत से निर्वाचित घोषित हुए l
5--कोषाध्यक्ष पद पर डॉ कीर्ति प्रकाश तिवारी को 499 मत एवम् डॉ श्रवण कुमार गुप्ता को 386 मत प्राप्त हुए 3 मत अमान्य घोषित हुए l इस प्रकार डॉ कीर्ति प्रकाश तिवारी 113 मत से विजयी घोषित हुए l
6– वाणिज्य प्रतिनिधि तथा रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष एवम् जिला महामंत्री के संपन्न चुनाव को कतिपय खामियों के कारण रद्द कर दिया गया एवम् इन पदों पर पुन: चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया l
ये प्रतिनिधि निर्विरोध रूप निर्वाचित हुए:
A- कमलजीत मणि मिश्र, विधि प्रतिनिधि (निर्वाचित निर्विरोध)
B- नूरबानो, पुस्तकालय प्रतिनिधि (निर्विरोध निर्वाचित)
C- डॉ रमेश कुमार यादव शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि (निर्वाचित निर्विरोध)
D- डॉ सुरेंद्र मणि त्रिपाठी
कला प्रतिनिधि (निर्वाचित निर्विरोध)
E.प्रो संजय भारती
शिक्षा प्रतिनिधि (निर्वाचित निर्विरोध)
8-अन्य जिलों से निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए:-
A- लखीमपुर जिला
a– जिलाअध्यक्ष, प्रो संजय कुमार b–जिलाउपाध्यक्ष, डॉ मानवेंद्र यादव
c– जिला महामंत्री डॉ अमित सिंह
d–जिला संयुक्त मंत्री श्रीमती विमलेश
B—सीतापुर जिला
a– डा सुनील कुमार
जिलाध्यक्ष
b– डा अजय कुमार वर्मा,जिला उपाध्यक्ष
c– डा विकास सिंह
जिला महामंत्री
d– डा श्रेया
जिला संयुक्त मंत्री
C–रायबरेली जिला
a– डा अजेंद्र प्रताप सिंह
जिला उपाध्यक्ष
b– डा सुमित कुमार
जिला संयुक्त मंत्री
D–हरदोई जिला
a– डा विनयशील जिला अध्यक्ष
