लखनऊ . लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय एवं महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया ने आज लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी को चिट्ठी लिखी है . इस पत्र में उन्होंने कुलपति से LURN खोलने का आग्रह किया है. LUACTA पदाधिकारियों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार महाविद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयासरत है.

इसके लिए तरह-तरह के आयोजन किया जा रहे हैं, लेकिन लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार LURN खोलता और बंद करता है . ऐसे में महाविद्यालयों के सामने प्रवेश की समस्या खड़ी हो जाती है .उल्लेखनीय है कि प्रवेश के लिए LURN अनिवार्य कर दिया गया है .

LUACTA पदाधिकारियों ने कुलपति से आग्रह किया है कि वे LURN खोलने के लिए संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित करें ताकि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके और अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रवेश पा सकें. इससे राज्य सरकार की मंशा को भी मजबूती मिलेगी और उच्च शिक्षा में नामांकन दर वृद्धि होगी.
