लखनऊ . नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का संयोजन हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं एवं कैडेट्स में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, अनुशासन तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने अपने संबोधन में सभी को तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान के प्रति सदैव निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
नोडल अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करने वाली समस्त छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें सदैव राष्ट्र एवं बलिदानियों के प्रति इसी प्रकार समर्पित भाव से रहने के लिए प्रेरित किया I
इस अवसर पर डॉ. आभा दुबे, डॉ. मनीषा बरौनिया, डॉ. चंदन मौर्य एवं सुश्री दीक्षा समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन *‘वंदे मातरम्, राष्ट्र गान,एवं ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ।
सम्मानित होने वाले कैडेट्स एवं छात्राएँ
आराधना बहेलिया, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, श्रेया राजपूत, नैंसी कश्यप, प्रिया रावत, शुभी सिंह, सिद्धि वर्मा, निष्ठा रस्तोगी, प्रिया तिवारी, रजनी, सृष्टि नायक, जूही मिश्रा, अनन्या यादव, शांभवी गुप्ता, जिज्ञासा यादव, आशी मिश्रा, दीक्षा राजभर, सलोनी प्रजापति, पलक यादव, अंजली गुप्ता, जागृति पांडे, निशि पांडे एवं दीपाली यादव।
