नई दिल्ली. राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( UGC NET June 2026 ) में इस बार गड़बड़ियों की भरमार रही है . इसी कारण परिणाम तो दूर आंसर की जारी करने में लंबा समय लगा दिया. अब जब तीन विषयों कामर्स , अंग्रेजी , समाज शास्त्र को छोड़कर अन्य विषयों की आंसर की जारी की गई है तो राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने जानकारी दी है कि ( UGC NET june 2026 ) में कॉमर्स , अंग्रेजी और समाजशास्त्र के विषयों के प्रश्न पत्रों में त्रुटियों की भरमार रही हैं , यह त्रुटियां का कई तरह की थी इसलिए अब राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने तय किया है कि इन तीनों विषयों की परीक्षाएं अगले माह पुनः आयोजित कराई जाएगी .
UGC NET June 2026 : राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) के निदेशक (परीक्षा) की और से जारी प्रेस नोट के अनुसार अंग्रेजी और कामर्स की पुन : परीक्षाएं 9 सितंबर को और समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितम्बर 2026 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों और शहरों में आयोजित की जाएगी . इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने 16 अगस्त जारी प्रेस नोट में कहा है कि परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना उसकी जिम्मेदारी है. इसलिए उक्त तीन विषयों में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों को देखते हुए जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी है कि इन तीनों विषयों अंग्रेजी , कामर्स और समाजशास्त्र विषय की परीक्षाएं पुन : कराई जाए . इसलिए पुन : परीक्षाएं कराई जा रही है.
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) के इस फैसले से ( UGC NET June 2026 ) देश भर के लाखों विद्यार्थियों को धक्का लगा है . परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही वे परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) की ओर से किसी भी तरीके का संवाद नहीं किया गया ना तो किसी प्रकार की जानकारी दी गई और न ही यह बताया गया कि आंसर की कब तक जारी की जाएगी ? जारी करने में विलंब की वजह क्या है जब NET परीक्षार्थियों के सब्र का बांध टूटने लगा और धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू हुई तो राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने एक सप्ताह के भीतर आंसर की जारी करने की घोषणा की, लेकिन उस वक्त भी अभ्यर्थियों को यह जानकारी नहीं दी कि तीन विषयों कॉमर्स , अंग्रेजी और समाजशास्त्र के प्रश्न पत्र में त्रुटियां होने के कारण इन विषयों की आंसर की जारी नहीं की जाएगी और पुनः परीक्षा कराई जाएगी . अन्य विषयों की आंसर की जारी करते समय जब इन तीन विषयों की आंसर की नहीं जारी की गयी तो फिर इसकी वजह बता कर पुन परीक्षा कराए जाने की जानकारी दी गयी.
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) का गठन इसलिए किया गया था कि पारदर्शी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों का भरोसा बना रहे लेकिन NEET के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अभ्यर्थियों का भरोसा पूरी तरीके से उठ गया है कि भारी भरकम बजट वाली राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) परीक्षार्थियों से हजारों रुपए फीस के रूप में वसूल करती है . देश में इतना बड़ा नेटवर्क और मोटी-मोटी सैलरी लेने वाले अधिकारी आखिर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) में इस प्रकार की कार्यप्रणाली क्यों अपना रहे ? सिर्फ परीक्षाएं आयोजित करने का जिम्मा संभालने वाली राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) इस तरह से अव्यवस्था और अराजकता के दौर में परीक्षाएं क्यों आयोजित कर रही है ? अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब शायद किसी के पास नहीं है.
UGC NET June 2026 : अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुन : इन परीक्षाओं की तैयारी करेंगे और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि परीक्षा ठीक प्रकार से हो जायेगी.राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) को चाहिए था कि यह इन त्रुटियों को करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों और पेपर बनाने वालों को आईडेंटिफाई करें और उनके नाम सार्वजनिक करें , जिन्हें प्रश्न पत्र में टाइप करना नहीं आता है ? प्रश्न पत्र के सवाल सही करना नहीं आता है. आखिर उन्होंने किस स्तर पर यह गलतियां की है .पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ इसके जिम्मेदार अधिकारियों – कर्मचारियों पर भी कार्यवाही होना जरूरी है. अगर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) चाहती है कि देश के लाखों अभ्यर्थी उसकी परीक्षा तंत्र पर भरोसा करें तो यह जरूरी है .
