नई दिल्ली . दुनिया भर में मशहूर योग गुरु बाबा रामदेव ने समलैंगिकता को लेकर कड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए कहा कि हर हाल में इसका समर्थन नहीं कर सकते . उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा, नैसर्गिक है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति समलैंगिकता को प्रश्रय देता है या उसके समर्थन में है तो यह उसका विचार हो सकता है लेकिन वह खुद किसी भी तरह के समर्थन में नहीं है , जो भारतीय संस्कृति, विचारधारा के खिलाफ हो .
बाबा रामदेव एक मशहूर टीवी चैनल के साथ विशेष साक्षात्कार में यह बातें बोल रहे थे . इस साक्षात्कार में बाबा ने जेन जी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा की जेन जी हो या कोई भी व्यक्ति . सभी को अपनी बातें कहने, सुनने , धरना प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन यह सभी गतिविधियां संविधान के दायरे में ही होनी चाहिए. संविधान के दायरे में अगर कोई भी व्यक्ति कार्य नहीं करता है तो उसमें देशभक्ति और राष्ट्र के समर्पण में कमी है . उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सबकी है . इसमें युवा भी शामिल है. इसलिए देश को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी गतिविधियों से हमेशा दूर रहना चाहिए.
उन्होंने कहा कि देश में पहले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सामूहिक स्तर पर प्रयास करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी, रोजगार की संगठित और ठोस प्रयास करने होंगे ताकि युवाओं के मन में विश्वास पैदा हो. इस इंटरव्यू में बाबा रामदेव जी ने अपने बारे में भी जानकारी दी है . उन्होंने कहा उसे सवाल किया गया क्या वे कभी सोचते हैं कि वह खुद एक ब्रांड बने हैं तो उनका भी एक दूसरे तरह का जीवन होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि नहीं , वह चाहते हैं कि ऐसी कई कंपनियां देश में खड़ी हों , जिसमें स्वावलंबन, स्वरोजगार और स्वदेशी का भाव पैदा हो . उन्होंने कहा कि वे देश के लिए समर्पित है और देश के लिए ही कार्य कर रहे हैं . उनका जीवन पूरा देश को समर्पित है और उन्होंने महर्षि पतंजलि के नाम से एक कार्य शुरू किया था और ऐसी ही और कई बड़ी कंपनियों की देश में जरूरत हैं , जिससे स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत की जा सके.
उन्होंने इंटरव्यू में शिक्षा, राजनीति, धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी दिए लेकिन उनका पूरा निष्कर्ष यह था कि देशी भक्त होने के नाते पूरी तरीके से देश के विकास में ही अपने को समर्पित किए हुए हैं. किसी भी तरीके की ऐसी राजनीति से सहमत नहीं है, जिससे देश और संविधान के खिलाफ कोई बात जाती हो. बाबा रामदेव जी का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है और यह ऐसा इंटरव्यू है जिसमें उन्होंने अपने सभी मुद्दों को विस्तार से रख कर उनके बारे में फैली कई भ्रांतियां को भी दूर करने में यह इंटरव्यू सफल रहा है.
Trending Video
