
लखनऊ . लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित 19 विद्यालयो का वेतन भुगतान आज से कल तक कर दिया जाएगा। यह आश्वासन आज जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार ने आक्रोशित शिक्षकों के बीच उपस्थित होकर दिया। प्रदर्शनकारी शिक्षक‘‘-‘‘वेतन भुगतान शीघ्र करों,‘‘-‘‘अभी तो यह अगड़ाई है आगे और लड़ाई है,‘‘ ‘‘माध्यमिक शिक्षक संघ जिन्दाबाद‘‘ के नारे लगा रहे थे।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, (Dr RP Mishra) जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने दिनांक 27 जुलाई, 2022 को जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित 19 विद्यालयों का वेतन भुगतान 02 दिनों में कराने का आश्वासन दिया था किन्तु लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान न होने से शिक्षक में आक्रोश व्याप्त था।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) का उनके कार्यालय पर घेराव की घोषणा की गई थी और अपरान्ह 1ः30 बजे कार्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एकत्र होकर नारे बाजी करने लगे। घेराव के समय जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने शिक्षकों के बीच पॅहुचकर आज से कल तक लखनऊ क्रिश्चियन कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित 19 विद्यालयो के शिक्षक के वेतन भुगतान के लिए आश्वस्त किया।
संगठन के प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0पी0 मिश्र (Dr RP Mishra) ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार के आश्वासन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिला संगठन नही चाहता है कि छात्रों के पठन-पाठन में व्यवधान हो फिर भी यदि कल तक वेतन भुगतान सुनिश्चित नही हुआ तो जिला संगठन जनपद स्तरीय संघर्ष के लिए बाध्य होगा।
घेराव कार्यक्रम में प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र(Dr RP Mishra) , जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री महेश चन्द्र कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव, संरक्षण समिति के संयोजक इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संयोजक समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा, सदस्य राज्य परिषद डा0 पी0के0 पन्त, अनुराग मिश्र, अरूण कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, विनीता श्रीवास्तव, आर0पी0 सिंह, आलोक पाठक, मनोज कुमार, रजनेश शुक्ल, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, लखनऊ क्रिश्चियन कालेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार मसीह, आजाद मसीह, सुमित अजय दास एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज के स्वप्निल वाटसन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यां एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलित रहे।
