
लखनऊ.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ की कार्यकारिणी के 31 पदों के लिए 30 दिसम्बर, 2021 को नामांकन होगा तथा यदि आवश्यक हुआ तो 02 जनवरी, 2022 को मतदान होगा। सभी निर्वाचन कार्यक्रम कवीन्स इण्टर कालेज, लालबाग में होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संगठन स्तर पर शिक्षकों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। कई दावेदार सामने आने लगे हैं। समर्थन के लिए बड़े नेताओं से संपर्क भी कर रहे हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी एवं जिला मंत्री अरूण कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ के निर्वाचन अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गोरखपुर के अध्यक्ष दिग्विजय नाथ पाण्डेय के द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसम्बर, 2021 को अपरान्ह 02 बजे अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। अनन्तिम मतदाता सूची पर आपत्तियों की प्रप्ति तथा निस्तारण एवं नामांकन 30 दिसम्बर, 2021 को होगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 02 जनवरी, 2021 को प्रात: 10 बजे से होगा।
निर्वाचन में अध्यक्ष एक पद एवं उपाध्यक्ष 6 पद (जिसमें एक महिला अवश्य होगी) मंत्री एक पद एवं पद सयुक्त मंत्री 06 पद (जिसमें एक महिला अवश्य होगी) कोषाध्यक्ष एक पद, आय-व्यय निरीक्षक एक पद तथा कार्यकारीणी को 15 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
