
- डॉ सतीश चन्द्र महासचिव केंद्रीय विद्यालय संगठन रिटायर्ड टीचर्स एम्पलाई वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही है .
- इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के एम यादव पूर्व अध्यक्ष एइईकेविटीए करेंगे।
लखनऊ, 04 नवम्बर , केंद्रीय विद्यालय संगठन रिटायर्ड टीचर्स एम्पलाई वेलफेयर सोसाइटी (KVSRTEWS) का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 09 नवंबर 2025 दिन रविवार को सुबह 09 बजे से एसपीजी अकैडमी 60 फिटा रोड अटल चौक जानकीपुरम विस्तार लखनऊ में होने जा रहा है। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद और अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रमेश दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के एम यादव पूर्व अध्यक्ष एइईकेविटीए करेंगे।
इस एक दिवसीय आयोजन में सेवा निवृत शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के साथ साथ शिक्षा के वर्तमान स्वरुप पर भी विचार किया जाएगा . इस अधिवेशन में भारतवर्ष के विभिन्न शहरों से यूनियन के सदस्य भाग लेंगे तथा अधिवेशन में यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी प्रस्तावित है। यह जानकारी डॉ सतीश चन्द्र महासचिव केंद्रीय विद्यालय संगठन रिटायर्ड टीचर्स एम्पलाई वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ ने दी है .
