

- यह कर्यक्रम डॉ स्नेह लता शिवहरे द्वारा आयोजित किया गया I
लखनऊ, 30 अगस्त , खुन खुन जी गर्ल्स कालेज ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय था यौन संबंधी रोगों के कारण एवं निवारण। इस कार्यक्रम मे किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के क्वीन मेरी हॉस्पिटल से STI की कॉउंसलर विभूति गुप्ता एवं बलरामपुर हॉस्पिटल से ICTC की कॉउंसलर जया श्रीवास्तव जी ने बताया कि आज कल अधिकांश महिलाएं यौन रोगों से ग्रसित है इसमें से ज्यादातर महिलाएं सफ़ेद पानी, शिस्ट और UTI से परेशान रहती है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं का मुख्य कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध, एक पैड को ज्यादा देर तक प्रयोग करना ज्यादा दिनों तक सफ़ेद गन्दा पानी का आना, खुजली होना, दाने हो जाना, पीरियड का अनियमित होना और अंडरगारमेंट का कपड़ा सही ना होना है।
इन समस्याओं से बचने के लिए उन्होंने कहा कि जननांगो की प्रतिदिन सफाई करें, 6 घण्टे से ज्यादा एक ही पैड का प्रयोग ना करें और ब्लड अगर लेना पड़े तो उसके सही होने की जाँच अवश्य करा ले और यौन सम्बन्ध स्थापित करते समय सुरक्षित साधनों का प्रयोग अवश्य करें और अगर लगातार दो या तीन महीने तक पीरियड या सफ़ेद पानी की समस्या हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। उक्त कर्यक्रम डॉ स्नेह लता शिवहरे द्वारा आयोजित किया गया I
