

- इस अवसर पर शिक्षक शंभू दत्त, उमेश कुमार, ओमकार यादव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ, 11 अगस्त , लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) के छात्र-छात्राओं के मध्य राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 की बालिकाओं तथा कक्षा 7 के एक बालक ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने बहुत सुंदर राखियों का निर्माण किया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शबनम कक्षा 6 ए दूसरे स्थान पर संध्या कक्षा 6 ए तीसरे स्थान पर साक्षी प्रजापति 6ए तथा रेवांश 7 बी संयुक्त रूप से रहे। प्रतियोगिता में बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षिका कु. अंजली, श्रीकांत,कु.अंजू तथा लक्ष्मी चौहान ने तथा संचालन अमित कुमार ने किया।
कार्यक्रम का video देखें
सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार में पेश, चाकलेट तथा विजेताओं को शिक्षण सामग्री प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने प्रदान किया। कृमि दिवस के अवसर पर सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक शंभू दत्त, उमेश कुमार, ओमकार यादव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
