
- बच्चों में गणित और विज्ञान विषय में रचित विकसित करने हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक एवं हाई हॉयर सेकेंडरी स्तर विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान विषय पर आधारित शालेय क्विज प्रतियोगिता राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा में आयोजित हुई .
जांजगीर चांपा , 21 अगस्त , बच्चों में गणित और विज्ञान विषय में रचित विकसित करने हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक एवं हाई हॉयर सेकेंडरी स्तर विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान विषय पर आधारित शालेय क्विज प्रतियोगिता राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा में आयोजित हुआ जिसमें विकासखंड शिक्षा विभाग के 24 संकुल केन्द्र के समस्त शालाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रत्येक संकुल केंद्र से दल 2 छात्र छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान विषय पर चयनित किया गया था .
गुरुजनों ने जतायी खुशी
इसमें संकुल केंद्र मुरलीडीह के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा की कक्षा 7 वीं छात्रा कु निधि यादव एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरलीडीह के कक्षा 8वीं के छात्र सागर राय ने विज्ञान विषय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गणित विषय में कु धन्नी टंडन एवं रौनक साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर मुरलीडीह संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोगदा के प्रधान पाठक पुष्पराज सिंह चंदेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय रजनीकांत धीवर शैलेन्द्र कुंभकार रमा प्रधान धनेश राम वर्मा पल्लवी सिंह, आशीष तिवारी, ओम प्रकाश रत्नाकर, सरिता निर्मलकर, जितेंद्र चंद्राकर, गिरौद बंजारे जोगी मैडम भानु मैडम सहित संकुल प्रभारी श्री मणिकांत साहू अमित धीरही ने हर्ष व्यक्त कर छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य है आशीर्वाद एवं बधाई दिया ।
