मन्दसौर – भारत की आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन करते हुए 27 अगस्त को जनपद पंचायत परिसर मंदसौर एवं 28 अगस्त 2021 को जनपद पंचायत परिसर गरोठ में प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार सत्यम द्वारा बताया गया कि रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष, 8वी पास से स्नातक अथवा आईटीआई पास या उससे अधिक क्वालिफाइ युवाओ को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। रोजगार मेले में टेलीकॉम, इलेक्ट्रोनिक्स, टेक्सटाईल, सुरक्षा गार्ड, एग्रीकल्चर, रिटेल एवं अन्य कार्यक्षेत्र की कम्पनियों द्वारा करीबन 500 पदो पर भर्ती की जावेगी।
