बलिया . जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में शोध प्रोजेक्ट और फंडिंग एजेंसीज विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. रोहित मिश्रा, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड सोसाइटी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट निर्माण, शोध प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया, विभिन्न फंडिंग एजेंसियों की भूमिका तथा शोध परियोजनाओं के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शोधार्थियों एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने, उपयुक्त फंडिंग एजेंसी का चयन करने तथा परियोजना प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. प्रियंका सिंह, समन्वयक आईक्यूएसी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनीत सिंह, समन्वयक, शोध प्रकोष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी सदस्य डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. अनुराधा राय, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. दिलीप मद्धेशिया सहित परिसर के समस्त प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
