‘बिलासपुर. सेजस -मल्टीपरपस स्कूल दयालबंद द्वारा शाला विकास समिति के सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति में 80वां स्वाधीनता दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया | इस अवसर पर हिंदी मीडियम एवं अंग्रेजी मीडियम के बच्चों द्वारा नयनाभिराम व मनोहारी दृश्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन किया गया .

बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. शाला के द्वारा सरस्वती योजना के तहत् 23 कन्याओं को सहायक वितरण किया गया/सभा का कुशल संचालन प्रदीप कुमार सोनार सर ने किया तथा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा व वंदना रूषा चक्रवर्ती ने की.

इस अवसर पर विनय मोहन शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता पानें के लिए अनेक महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया है. सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था की प्राचार्य डॉ चंदना पाल मैडम ने कहा कि बहुत ही संघर्ष और बलिदानों के रक्त से यह आजादी प्राप्त हुई जिसे कायम करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है सभा में विशेष रूप से शामिल हुए शाला विकास समिति के सदस्य श्रीमती किरण वर्मा, बिंदा प्रसाद कश्यप अनुपम तिवारी , मिकाईल कीबारिया थे .

आभार प्रकट श्री ए.एफ.हाशमी सर ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र साहू महेन्द्र आनंद, विजय सोम, वीरेन्द्र यादव, विनोद व्यास, अरविन्द पाण्डेय , सुधीर मुलकावार , तुल वर्मा , अशोक नागपुरे , मृगेंद्र शर्मा डॉ.सीमा यादव , सविता शुक्ला, श्रीमती स्मृति तिवारी, श्रीमती वर्षा सिंह, श्रीमती नीलम चौधरी श्रीमती मिथलेश दुबे , श्रीमती पी.कविता, रुषा चक्रवर्ती प्रियंका साहा,श्रीमती ममश्री सोनी दिव्या चौरसिया हर्ष दुबे , के.सी कुलमित्र, भास्कर पुडके, राजेश नामदेव , पी प्रकाश एक्का आदि शिक्षक गण उपस्थित थे. उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है

