- माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट ) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने दी थी DIOS कार्यालय के घेराव की चेतावनी
लखनऊ.महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज मोती नगर के शिक्षकों का वेतन भुगतान हो गया है.विद्यालय के शिक्षकों को अगस्त माह का वेतन भुगतान अभी तक नहीं हुआ था . शिक्षक दिवस पर भी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला और तब विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया . जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow ) की लापरवाही से शिक्षकों का वेतन रोकने का मामला तूल पकड़ने के बाद शिक्षक संगठनों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow ) का घेराव करने की धमकी दी थी.
माध्यमिक शिक्षक संघ ( एक्जुट ) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने चेतावनी दी थी कि अगर दो दिनों के भीतर महाराजा अग्रसेन विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, तो जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS Lucknow ) का घेराव किया जाएगा. चारों तरफ से पड रहे दबाव के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow ) ने महाराज अग्रसेन विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया है. बिना किसी कारण और वैधानिक आधार के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow) ने महाराजा अभिषेक विद्यालय इंटर कॉलेज मोती नगर के शिक्षकों का वेतन रोक रखा था. जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow ) के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि महाराजा अग्रसेन विद्यालय की शिक्षकों का वेतन क्यों रोका गया था ? महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर के के तिवारी ने भी जिला विद्यालय शिक्षक (DIOS Lucknow ) से मुलाकात कर वेतन भुगतान करने की मांग की थी. इसके बावजूद कार्यालय (DIOS Lucknow ) के अधिकारी टालमटोल करते रहे और व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि शिक्षक संगठनो की चेतावनी के बाद वेतन भुगतान हो गया है. अब विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर के के तिवारी से जानकारी लेने पर उन्होंने आज बताया कि शिक्षकों का वेतन भुगतान उनके खाते में प्राप्त हो गया है.
यह भी पढ़ें
