
नई दिल्ली . पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,75,111 |
| दूसरी खुराक | 90,09,217 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,58,542 |
| दूसरी खुराक | 1,53,22,290 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 38,25,40,056 |
| दूसरी खुराक | 10,03,92,940 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 16,50,14,727 |
| दूसरी खुराक | 8,25,22,470 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 10,42,27,722 |
| दूसरी खुराक | 5,92,47,100 | |
| कुल | 94,70,10,175 |
पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

