लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया। एस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को संबोधित किया और सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया के पारदर्शी होने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले भर्ती और नियुक्ति का मतलब होता था सैफई परिवार के आदेश पर भर्ती और नियुक्ति, सैफई सिंडिकेट हर भर्ती में हावी रहता था और पात्र युवाओं को नौकरी से वंचित रहना पड़ता था। युवा दूसरे प्रदेशों में नौकरी की खातिर चला जाता था और प्रदेश से प्रतिभा पलायन होता था। उन्होंने कहा कि हमने इसको रोकने में सफलता प्राप्त की है।
