अयोध्या | अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव के अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्रीरामलला विराजमान ( Ram Janmabhoomi Temple ) की श्रद्धापूर्वक आरती की और मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरी जी महराज ने इनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से स्वामी कमलनयन दास जी महाराज, आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरणजी महाराज, स्वामी श्रीराजकुमारदासजी महाराज और
महन्त दिनेन्द्रदास जी महाराज (न्यासी) के साथ न्यासी कृष्ण मोहन जी और मदन मोहन पांडे भी उपस्थित रहे। ट्रस्ट की और से एक्स पर इस सम्बन्ध में जानकारी भी साझा की गयी है |
फोटो: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अयोध्या
