भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया था। नरक चतुर्दशी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। यह पर्व हमें जीवन से नकारात्मकता दूर कर सद्भाव, सत्य और सद्कर्मों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश फैले, हर घर खुशियों से रोशन हो, यही मंगलकामना है।
