लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 10वें दीपोत्सव ( Ayodhya Deepotsav 2026 ) के अवसर पर आज सोशल मीडिया एक्स पर बड़ा सन्देश दिया है | कहा कि दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है। वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Ayodhya Deepotsav 2026 : उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है। आज हम सभी माँ सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं। अयोध्या का दीपोत्सव हमारी आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है।
campussamachar : दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और आस्था से प्रगति की ओर बढ़ने की यात्रा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग हाथों में जलने वाले दीप पूरे समाज को एकजुट करते हैं और यह आयोजन जातिगत सीमाओं से ऊपर उठकर जन-जन का उत्सव बन चुका है।
