

- मैनेजर ओ पी चौधरी एवं प्रधानाचार्य द्वारा बाल मेले का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया एवं प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों को उत्साहित किया गया.
लखनऊ, 14 नवम्बर , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन और खुशी के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) , में बाल मेला, जादू, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटिका आदि कार्यक्रम कराये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बहरौली के शाखा प्रबंधक ओ.पी.चौधरी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।

मैनेजर ओ पी चौधरी एवं प्रधानाचार्य द्वारा बाल मेले के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों को उत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुत किए गये।चाचा नेहरू पर आधारित कविताओं को सुनाया गया। विद्यार्थियों ने करतब दिखाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन शिक्षिका प्रियंका वर्मा, अंजली,अंजू ने किया। शिक्षक श्रीकांत के निर्देशन में कक्षा 12 की नंदिनी द्वारा खोया पाया केंद्र संचालित किया गया।

बाल मेला का संचालन शिक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया।बच्चों द्वारा बाल मेला में 25 विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये थे जिसमें खाद्य सामग्रियों जैसे चाऊमीन, गोलगप्पे, टिक्की, मटर, बताशा, केला, बैलून शूटिंग,कच्चे चने, सिंघाड़े की गूदी,पाप कार्न आदि थे। कुछ स्टॉल कॉस्मेटिक, फुटवियर और अन्य घरेलू सामग्रियों के थे। शिक्षिका लक्ष्मी चौहान ने गृह विज्ञान के बच्चों से तैयार प्रदर्शनी का स्टाल लगवाया।बाल मेला में एयरगन द्वारा बैलून शूटिंग का स्टाल भी था।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एडवेंचर पार्क, जंपिंग झूला, सेल्फी प्वाइंट रहे जिसका बच्चों एवं आये हुए अतिथियों ने खूब पसंद किया।लंच बाद बच्चों को जादू शो ह्रदयेश जादूगर की टीम ने प्रस्तुत किया जिसका बच्चों ने खूब तालियां बजाकर आनंद लिया। अनुशासन व्यवस्था में सभी शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक जेपी वर्मा, कल्लूराम वर्मा ,शंभू दत्त, विजय बहादुर, यशवंत सिंह, वर्तमान शिक्षक और कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
trending video
