
- सतर्कता जागरूकता अभियान सप्ताह के तहत छात्रों और ग्रामीणों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
बिलासपुर. chhattisgarh bank new सतर्कता जागरुकता अभियान सप्ताह के तहत गुरुवार को पंजाब नैशनल बैंक बिलासपुर मंडल की सभी शाखाओं द्वारा विभिन्न ग्राम सभाओं व स्कूल कालेजों में विशेष बैठक कर आमजनता को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। पीएनबी बिलासपुर मंडल के प्रमुख मिलिंद खानखोजे द्वारा मुख्य आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर कोनी में 28 शिक्षकों-शिक्षिकाओं सहित लगभग 700 विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

chhattisgarh bank news : शाला के प्राचार्य देवेश सोनी ने बताया कि कोनी परिसर छत्तीसगढ़ में संचालित समस्त शालाओं का मुख्यालय हैं। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख मिलिंद खानखोजे, मुख्य प्रबंधक कमल किशोर झा, कोनी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल, विशेष सहायक मनोज मिरी का स्वागत करते हुए देश के भावी नागरिकों को भृष्टाचार मुक्त मुहिम में शामिल करने हेतु धन्यवाद दिया। मंडल प्रमुख ने सभी विद्यार्थियों को पंजाब नैशनल बैंक में जीरो बैलेंस में खाता खुलवाने तथा उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण लेने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया की वर्तमान में पीएनबी द्वारा 600 दिनों के फिक्स डिपाजिट पर 7त्न से 7.85त्न तक ब्याज दिया जा रहा हैं। पीएनबी वन एप्प के द्वारा ग्राहकबंधुओं को निजी बैंको से बेहतर बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रधानपाठक संतोष पांडेय ने सरस्वती शिशु मन्दिर के सभी भैया-बहनों एवं विद्यार्थियों की तरफ से पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया। ललित अग्रवाल ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सर्वोत्तम सेवा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
