
Bilaspur.सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत उत्तरप्रदेश में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना, के राष्ट्रीय एकता शिविर में 13 राज्यों के नृत्य कला में छत्तीसगढ़ राज्य दूसरा स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के चयनित स्वयंसेवक छत्तीसगढ़ के वेशभूषा और संस्कृति से लोक नृत्य सुआ, करमा, ददरिया,राउत नाचा, जस गीत, और झांकी से मोह लिया बागपत और 13 राज्यों के सभी कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवकों को, झूम उठा बागपत उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ से चयनित स्वयंसेवक बिलासपुर से खिलेश्वर कृषे, अजय बंजारे, कल्याणी चौहान, प्रीति उइके, राहुल दुबे, ने प्रो. यूपेश कुमार के नेतृत्व में अपना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को निखारा। स्वयंसेवकों ने सुआ, करमा, ददरिया, राउत नाचा, जसगीत और पंथी प्रस्तुति दी। शिविर में 13 राज्यों के 176 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था।
