- डीईओ पर प्रताडऩा का आरोप लगाकर दिया सामूहिक त्यागपत्र
- शासन से तत्काल हटाने की मांग
बिलासपुर. जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली सतीश पांडे की कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति उनका व्यवहार उनके प्रताडऩा के कारण शिक्षकों ने प्रभारी प्रधान पाठक के पद से सामूहिक इस्तीफा दिया है जो शिक्षा विभाग के लिए एक बहुत बड़ी शर्म की बात है । त्यागपत्र देने वाले प्रभारी प्रधानपाठकों का कहना है कि ऐसे डीईओ अधिकारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए इनके कारण शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है। आरोप है कि डीईओ सतीश पांडे का रिकॉर्ड रहा है, वे जहां भी रहे हैं उनका पूरा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है।
प्रधानपाठक कल्याण संघ ने प्रभारी प्रधानपाठकों का किया समर्थन
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की कार्यशैली की तीखी भत्र्सना की है। प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीईओ सतीश पांडेय के द्वारा प्रभारी प्रधान पाठक और प्रधान पाठकों को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसका छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ की ओर से घोर विरोध किया जाता है। महिलांगे ने कहा कि वर्तमान में किसी ने किसी बहाने से शिक्षकों प्रधान पाठकों और प्रभारी प्रधान पाठकों को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है।
पढि़ए पूरा सामूहिक त्यागपत्र
श्री मान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय
कार्यालय जिला मुंगेली
द्वारा : विकास खंड शिक्षा अधिकारी पथरिया
विषय्र : प्रभारी प्रधान पाठक पद से सामूहिक इस्तीफा विषयक
महोदय
विषयांतर्गत लेख है कि विकास खंड पथरिया में कार्यरत समस्त प्रभारी प्रधान पाठक मुख्य सचिव रायपुर के अमर्यादित बयान जिसमे शिक्षकों को अयोग्य कहना,बिलासपुर संभाग में एक प्रधान पाठक पर सफाई कर्मचारी के हड़ताल अवधि में स्कूल सफाई करने के कारण निलंबित करना,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुंगेली के अव्यवाहिक अनेक कार्यक्रम व आदेश, एवं विकास खंड कार्यालय के असहयोगात्मक रवैया से क्षुब्ध होकर हम सभी अति प्रताडि़त, व मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं।हम अपने कार्यक्षेत्र में अनेक प्रकार के तात्कालिक जानकारी प्रदान करते हैं फिर भी आदेश जारी किया जाता है कि सम्पूर्ण जवाबदारी प्रधान पाठक की होगी इससे ये साबित करने पर तुले हैं की हम गैरजिम्मेदार हैं।इस भय पूर्ण माहौल,और असहयोगत्कम रवैया से अच्छे व कार्य करने वाले शिक्षकों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।इसलिए हम सभी अपने कार्यक्षेत्र में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए हम सभी अपने मूल शिक्षकीय कार्य करना चाहते हैं। अत: हम सभी प्रभारी प्रधान पाठक पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा शौप रहे हैं,
सादर आवेदन सह सूचनार्थ प्रेषित है।
