बिलासपुर. शहर के विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर आज 22 सितम्बर को निज निवास सिविल लाईन बिलासपुर में गरिमामय आयोजन किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुर्रेअगुवाई तथा जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में विधायक को बुकें देकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया.

इस अवसर पर विशेष रुप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव मौजूद रहे . अन्य प्रतिनिधि जिला संयोजक ढोला लाल पटेल अभय नारायण मिश्रा सदस्यो में रविन्द्र खुटें जिला सचिव अनिमेष दीक्षित जिला उपाध्यक्ष संजय यादव जिला संयुक्त सचिव इंद्रानी मरावी जिला सह मीडिया प्रभारी आदि शिक्षक उपस्थित थे . उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है.
trending video
