नई दिल्ली . CJP ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि अभिजीत दीपके की दादी के निधन की जानकारी उन्हें या उनके परिवार को समय पर नहीं दी गई और उन्हें हिरासत में रखकर ‘ओछी राजनीति’ की जा रही है। अब भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस मामले पर पलटवार करते हुए CJP पर निजी और पारिवारिक दुख के समय में भी राजनीतिक लाभ लेने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली पुलिस का पक्ष: दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी कर CJP के दावों को खारिज किया और कहा कि अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना संवेदनशीलता के साथ दी गई थी। साथ ही, उन्हें पैतृक गांव जाने और परिवार से बात करने में मदद की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने खुद लेने से मना कर दिया था।
