
बिलासपुर , 05 जुलाई , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए 05 जुलाई से महाअभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को हरा भरा, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जल संरक्षण की दिशा में अग्रसर करना है। शासन के सभी विभाग के समन्वय, स्थानीय समुदाय के सहयोग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को महाअभियान में जोड़कर इस कार्य को विशेष रूप से किया जाएगा।
वन उद्यान, पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के खाली शासकीय भूमियों पर नर्सरी निर्माण, स्कूलों में वृक्षारोपण, सड़क के किनारे वृक्षारोपण किया जाना है। साथ ही साथ गोठानो में सीएलएफ के माध्यम से फलदार एवं छायादार वृक्षो और अरपा नदी के किनारे वृक्षारोपण का विस्तार किया जाएगा।
#bilaspur
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#CMO Chhattisgarh
DPR Chhattisgarh
