
बिलासपुर , 12 अक्तूबर , स्वामी आत्मानंद उतकृष्ठ विद्यालय पंधी , संकुल पंधी विकास खंड मस्तूरी जिला बिलासपुर के कक्षा 8 वीं के छात्र लकी चौहान को तृतीय स्थान मिला है और वाल वैज्ञानिक व्यक्तिगत माडल मे संभाग स्तर हेतु चयनित किया गया है . जानकारी के अनुसार छात्र लकी चौहान को मार्गदर्शन सुश्री चानी ऐरी ने दिया है . इस बच्चे का माडल बिलासपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में काफी सराहा गया था और काफी उपयोगी भी बताया गया था . अब इस बच्चे को संभाग स्तर प्र होने वाले कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा . इसका श्रेय काफी हद तक शिक्षिका चानी ऐरी को जाता है .
trending video
छात्र लकी चौहान को मस्तूरी बीइओ शिवराम टंडन और शाला प्राचार्य संजय शर्मा ने बधाई दी है .

