- संकुल शाला होने के कारण बुक ड्रेस अन्य सामान बड़े बड़े गाड़ी में भरकर आते रहते हैं कई बार गाड़ी फंस गई है अब राहत मिली है। विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने सरपंच जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बिलासपुर , 29 जून , campus samachar.com, यह कहावत बिलकुल सही गई है कि अपने काम ले लिए भिड भिड जाओ तो हर काम आसान। आज ऐसा ही कुछ कर दिखाया शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने। शा क पूर्व मा शाला सेमरताल मैदान में रेती भरा हुआ है जिससे कन्या शाला तकआने जाने में मोटर साइकिल,फोरविलर गाड़ी आए दिन रेती में फस जाता था विद्यार्थियों को साईकिल बाहर रखना पड़ता था। बरसात में चलना मुश्किल हो जाता था।
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने उमाशंकर साहू जी पत्रकार एवं सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी जी से सम्पर्क कर स्कूल के मैदान में मुरूम गिराने का निवेदन किया। जिसे स्वीकार सरपंच जी ने मुरूम गिरवा दिया। आज रविवार को वर्मा जी ने स्व-सहायता समूह के बहनो के सहयोग से मुरूम रोड बनाया गया अब कुछ हद तक आने जाने में परेशानी नहीं होगी। संकुल शाला होने के कारण बुक ड्रेस अन्य सामान बड़े बड़े गाड़ी में भरकर आते रहते हैं कई बार गाड़ी फंस गई है अब राहत मिली है।
विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने सरपंच जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

