
बिलासपुर, 15 मार्च । Bilaspur education news मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केंद्र सेमरताल में आज 15 मार्च2023 से शुरू हुआ जिसमें संकुल सेंदरी,लोफन्दी,गोंदईया,सेमरताल,पौंसरा,भरारी और सिंघरी के शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल हुए।प्रशिक्षण का प्रारम्भ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सी.के.महिलांगे सर के द्वारा शाला सुरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता ,संभावित जोखिम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।मास्टर ट्रेनर जयनारायण गुप्ता द्वारा बाल लैंगिक शोषण ,पहचान और बचाव तथा रोकथाम के उपायों पर चर्चा किया गया।

chhattisgarh education news, : प्रशिक्षण प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों के द्वारा बच्चों को नियमित शाला आने के लिए प्रेरित किया गया।मास्टर ट्रेनर मधुसूदन दुबे के द्वारा शाला सुरक्षा समिति की आवश्यकता, गठन,सदस्यों के कर्तव्य और दायित्व और शाला के अभिलेखों के संधारण पर प्रकाश डाला गया।
#campussamachar, : द्वितीय सत्र में आगजनी,भूकम्प,सांप और जहरीले कीड़ों के काटने की स्थिति में उसके बचाव और रोकथाम करने के लिए मॉक ड्रिल शिक्षकों के द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ। सभी शिक्षकों में शाला सुरक्षा के प्रति भारी उत्साह और जागरूकता देखी गई।

