

- प्रथम दिवस चालीहा महोत्सव की शुरुआत आदर्श सिंध ब्रादर मंडल की कार्यकारिणी के पुरुष मंडली द्वारा साईं झूलेलाल जी की आरती,अरदास,पल्लव के साथ की गई।
- उपस्थित सभी पुरुष श्रद्धालुओं ने जपजी साहिब का वाचन आत्म विभोर होकर किया।
भिलाई, 18 अक्तूबर , इस वर्ष पहली बार आदर्श सिंध ब्रादर मंडल एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली के अथक प्रयासों से गुरु नानक जयंती महोत्सव ( Guru Nanak Jayanti 2025 ) की शुरुआत 20 दिन पहले से ही हो रही है।जिसके तारतम्य में आज दिनांक 17 अक्तूबर/2025 शुक्रवार से 05 नवम्बर 2025 बुधवार तक लगातार 20 दिन गुरु ग्रंथ साहिब जी में अंकित गुरुनानक देव जी की प्रथम वाणी जपजी साहिब के सुबह 9 बजे एवं शाम को 5 बजे किये जाने वाले 40 पाठों का वाचन कर दैनिक जीवन में आत्मसात किया जाएगा। सुबह का पाठ पुरुष मंडली द्वारा किया जाएगा एवं शाम का पाठ महिला मंडली द्वारा संपन्न किया जाएगा। और गुरबाणी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भक्ति मार्ग में आगे बढ़ने का संकल्प लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : bilaspur school news : सेजेस तिफरा मे दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, उत्साहित दिखे बच्चे
Guru Nanak Jayanti 2025: प्रथम दिवस चालीहा महोत्सव की शुरुआत आदर्श सिंध ब्रादर मंडल की कार्यकारिणी के पुरुष मंडली द्वारा साईं झूलेलाल जी की आरती,अरदास,पल्लव के साथ की गई।उसके पश्चात उपस्थित सभी पुरुष श्रद्धालुओं ने जपजी साहिब का वाचन आत्म विभोर होकर किया। संध्याकालीन कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली ने जपजी साहिब का पाठ करके की।उसके पश्चात गुरु नानक देव जी की जीवनी के भजनों के माध्यम प्रसंग गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समापन पर आरती,अरदास,पल्लव के बाद सभी की मंगल कामना की प्रार्थना की गई। और समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के सहयोग द्वारा निर्मित दिवाली पर्व से संबंधित पारंपरिक दीपावली पूजन यंत्र पुटढ़े का भी निशुल्क वितरण किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ श्री धर्मेंद्र कृष्णानी,सलाहकार सुरेश नागदेव, उपाध्यक्ष सुभाष भगत,महासचिव अनिल थारवानी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज डिंगा,महिला मंडली अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी नागदेव, लता मेहरचंदानी,वंदना कृष्णानी,कमला भगत,सुमन थारवानी,अंजली कृष्णानी अलका थारवानी,निर्मला कृष्णानी, पूजा आसनानी,आरती नागदेव,कल्पना गंगवानी,माया थारानी, दिशा कुकरेजा,भावना माखीजा,चहक बढ़ानी उपस्थित थे।
