
- चयन समिति के संयोजक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि सभी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप रुपए 25000 की धनराशि, अंग वस्त्र, सरस्वती प्रतिमा तथा पंडित प्रताप नारायण मिश्र रचित साहित्य प्रदान किया जाएगा .
लखनऊ, 25 अक्तूबर , भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ ( Bhaurao Devras Sewa Nyas ) विगत 30 वर्षों से पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से 6 साहित्यकारों को सम्मानित करता आया है . न्यास 40 वर्ष तक की आयु वाले छह युवा साहित्यकारों को उनकी मौलिक रचना धर्मिता के लिए सम्मानित व पुरस्कृत करता है .
31वें पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान वर्ष 2025 के लिए साहित्यकारों के चयन हेतु भाऊराव देवरस सेवा न्यास कार्यालय ( Bhaurao Devras Sewa Nyas, ) लखनऊ में आहूत बैठक में निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से पुरस्कारों के लिए रचनाकारों का चयन किया है. इस वर्ष प्राप्त प्रविष्टियों में से काव्य विधा में राहुल शिवाय बेगूसराय बिहार, कथा साहित्य विधा में वंदना चौबे लखनऊ उत्तर प्रदेश, पत्रकारिता विद्या में अंशुमान पटना, बिहार, बाल साहित्य विधा में शादाब आलम अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, संस्कृत भाषा साहित्य में डॉक्टर दीपिका दीक्षित नई दिल्ली तथा भूटिया भाषा में जिग्मेड वांगचुक भूटिया सिक्किम आदि साहित्यकारों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है.


चयन समिति के संयोजक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि सभी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप रुपए 25000 की धनराशि, अंग वस्त्र, सरस्वती प्रतिमा तथा पंडित प्रताप नारायण मिश्र रचित साहित्य प्रदान किया जाएगा . उन्होंने बताया कि पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान 2025 के समारोह के स्थान , दिनांक तथा अतिथियों की सूचना बाद में दी जाएगी. उल्लेखणीय है कि इस पुरस्कार के लिए देशभर से विभिन्न विधाओं में बड़ी संख्या में साहित्यकार अपनी प्रविष्टियां प्रेषित करते हैं . लंबे समय से चल रहे इस पुरस्कार समारोह ने साहित्यिक क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है . यही कारण है कि लगातार 3 दशकों से यह भव्य आयोजन होता रहा है .

