
बालाघाट – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उकवा में कक्षा 11 वी की रिक्त सीट की पूर्ति की जाना है। कक्षा 11 वी की कला संकाय में कुल 30 रिक्त सीट 15 बालक एवं 15 बालिका की सीट भरी जाना है। जिसके लिए सीबीएसई या एमपीबोर्ड से पिछली कक्षा उत्तीर्ण आवेदक को कक्षा 10 वी की कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण किये होना चाहिए।
पिछली कक्षा के अंकों की मेरिट एवं विद्यालय में योग्यता की स्थानीय परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिसके आधार पर चयन किया जायेगा । सीबीएसई आवेदक से सीट पूर्ति न होने की स्थिति में एमपीबोर्ड से कक्षा 10 वी उत्तीर्ण आवेदक का चयन किया जा सकेगा। आवेदक की फोटो एवं कक्षा 10 वी की अंकसूची के साथ आवेदन करने की तिथि एवं विद्यालय में परीक्षा की तिथि 30 अगस्त 2021 है।
