
- आज की वार्ता प्रस्तावित थी, जो प्रबंधक के अनुपस्थिति के कारण नही हो सकी
- लुआक्टा अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पांडे द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल इस सम्बंध में सरकार से भी वार्ता करेगा यदि तब भी समाधान नहीं निकलता है तो परीक्षा बहिष्कार का निर्णय भी लिया जा सकता है . यदि इससे किसी तरह का शैक्षणिक एवं परिक्षा संबंधित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है तो पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंध तंत्र की होगी ।
लखनऊ, 24 फरवरी। लुआक्टा कार्यकारणी की बैठक के निर्णय अनुसार आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय, (nari shiksha niketan college lucknow ) प्रबंधक तंत्र से नियत समयानुसार लुआक्टा पदाधिकारी 12 बजे वार्ता हेतु प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रबंधतंत्र नारी सेवा समिति परिसर में उपस्थित हुए । परंतु दरवाजों पर ताले लगे मिले एवं कोई भी वार्ता हेतु उपस्थित नहीं मिला । सूच्य है कि प्रबंधक महोदया द्वारा पूर्व में लुआक्टा प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया था, लुआक्टा को समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि वार्ता से पूर्व प्रबंधक महोदया द्वारा इस्तीफा दिया जा चुका है, जिसकी लिखित सूचना या वार्ता नही हो सकती ऐसी कोई सूचना लुआक्टा को नहीं दी गई l
#campussamachar : गौरतलब है कि महाविद्यालय (nari shiksha niketan college lucknow ) के प्रबन्ध तन्त्र द्वारा शिक्षिकाओ का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था,महाविद्यालय (nari shiksha niketan college lucknow ) की शिक्षिकाओ को समय से वेतन आहरित नही किया जाता है, एवं जानबूझकर दो माह दिसम्बर 22 एवं जनवरी 23 के वेतन का भुगतान रोक लिया गया एवं उनके प्रोन्नति की पत्रावली वेतन निर्धारण हेतु उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को प्रेषित नही की जा रही है,देय अवकाशों को नही दिया जा रहा है, नोटिस को दीवारों पर चस्पा कर शिक्षिकाओ को अपमानित किया जा रहा है। महाविद्यालय (nari shiksha niketan college lucknow ) में लगे कैमरे की निगरानी अविधिक रूप से प्रबन्धक एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया जाता है,जहां महिला शिक्षिकाएं एवं बेटियां अध्ययन करती है, परीक्षाओ के सुचिता पूर्ण संचालन के लिए शासन द्वारा प्रबन्धक का प्रवेश एवं निगरानी दोनों वर्जित है, चाय को शराब बताकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए शिक्षिकाओ की समिति बनाकर उन पर दंड देने का दवाब बनाया जाता है । आकस्मिक अवकाश लेने पर वेतन कटौती के आदेश दिये जाते थे, मनमाने तरीके से प्राचार्या की परिवीक्षा अवधि में वृद्धि कर वेतन वृद्धि रोक दी जाती है ।
lucknow teachers news : सभी मांगो को लेकर लुआक्टा आंदोलन रत है, जिसके कारण उच्च शिक्षा मंत्री मा योगेंद्र उपाध्याय जी से वार्ता हुई थी एवं उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच एवं समस्या के समाधान का आदेश प्रदान किया था । लुआक्टा के नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय ,लखनऊ (nari shiksha niketan college lucknow ) के दवाब में आज की वार्ता प्रस्तावित थी,जो प्रबंधक के अनुपस्थिति के कारण नही हो सकी । लुआक्टा अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पांडे द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल इस सम्बंध में सरकार से भी वार्ता करेगा यदि तब भी समाधान नहीं निकलता है तो परीक्षा बहिष्कार का निर्णय भी लिया जा सकता है . यदि इससे किसी तरह का शैक्षणिक एवं परिक्षा संबंधित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है तो पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंध तंत्र की होगी ।
धरने में ये रहे उपस्थित
campus news : धरने में नारी महाविद्यालय (nari shiksha niketan college lucknow ) की शिक्षिकाओं के साथ अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शशि भूषण डिग्री कॉलेज की शिक्षिकाए साथ में luacta पदाधिकारी तिरमल सिंह, मोहसिनरजा, अजयवीर, मुकेश मिश्रा, मो हबीब, वाहिद आलम, मनीष हिंदवी, एल्वन दाऊद, परवेज मसीह अब्दुररहीम अरुण यादव, माधुरी यादव आदि मौजूद रहे।
