
बिलासपुर. शुभमविहार कल्याण समिति के तत्वाधान में आज प्रात: 10 बजे से शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानन्द पांडेय के निवास पर शुभमविहार के शान्तिप्रिय, धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने पुनः सुंदरकांड के सामुहिक पाठ का शुभारंभ किया। सत्यनारायण पांडेय, म एल बरसैया, आर पी मिश्रा, संतोष सोनी, भूपेन्द्र यादव, बी के पांडेय, सुरेंद्र दुबे, हरिशंकर प्यासी, राजेश शर्मा, ईश्वर तिवारी, प्रमोद अवस्थी, अखिलानन्द पांडेय, ललित अग्रवाल, छगनलाल यादव,पवन चौरसिया, राजेश शुक्ला, नंदकुमार, हृदयानंद पांडेय, अक्षय सिंह, अनिल तिवारी, संतोष तिवारी, श्रद्धानंद पांडेय, राजमोहन मिश्रा, विश्वमोहक, शिवांश सहित बड़ी सँख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। अखिलानन्द पांडेय ने बताया कि भले ही कुछ अंतराल के बाद अब धर्मजागरण की यह अलख निरंतर जारी रहेगी। अगले रविवार की सुबह 10 बजे आर पी मिश्रा जी के निवास पर भक्तिमय एवं संगीतमय वातावरण में सुंदरकांड का काव्य पाठ होगा और घोर कलयुग में भगवान् श्रीराम का पावन चरित का भावमय श्रवण एवं पाठन द्वारा सांसारिक जीवन में भी आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति कर सकते हैं। आज के सुन्दर काण्ड के पाठ से आस पास का वातावरण के साथ रोम- रोम भी श्री राम भक्त हनुमान जी के भक्ति में सराबोर हो गये।
