देहरादून | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश ( Uttarakhand Public Service Commission ) में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) 2026 का विज्ञापन जारी किया है। इन रिक्तियों नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
campussamachar : जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा। लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश में 19 शहरों अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग में होगी।
campusnews : जानकारी के अनुसार आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी| इसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्नपत्र होंगे। पहला 100 अंकों का भाषा-सामान्य हिंदी का होगा। दूसरा निबंध का होगा, जिसके लिए 100 अंक हैं। तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन-प्रथम का होगा| इसके लिए 200 अंक हैं। चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय 200 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा 600 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा के बाद 75 अंकों का इंटरव्यू होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे इन पदों से सबंधित सभी प्रकार जानकारी आयोग की वेबसाईट पर जरुर देख कर संतुष्ट हों लें |
