लखनऊ | राजधानी लखनऊ के एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज स्नेही नगर , ताड़ीखाना, सीतापुर रोड ( Angel Carmel Inter College ) में दीपावली [पर्व के अवसर पर आज विद्यार्थियों के बीच मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई | विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर किरण श्रीवास्तव की मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया | विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विद्यालय ( Angel Carmel Inter College ) की प्रधानाचार्य डॉक्टर किरण श्रीवास्तव ने बताया इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया है | इनमें मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता में मेहंदी में कक्षा 12 की दिव्यांशी और रंगोली में कक्षा 11 की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर नरेन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया विद्यालय में नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं |


