नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं (Heartiest greetings to all the residents of Chhattisgarh on the occasion of the state’s foundation day) और प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा व विकास की गति की सराहना की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नक्सलवाद की जड़ें खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पुरातात्विक धरोहरों का विशेष उल्लेख किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था और वर्ष 2026 में यह अपना 27वां स्थापना दिवस मना रहा है।
Chhattisgarh state’s foundation day : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
