लखनऊ | भारत के बिस्मार्क कहे जाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली (Jawahar Lal Nehru Inter College) में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
campusnews : कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने देश की एकता और अखंडता के निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:
जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
प्रथम स्थान: तहसीम बानो (कक्षा 9 ‘बी’)
द्वितीय स्थान: सिमर गोस्वामी (कक्षा 6 ‘ए’)
तृतीय स्थान: छवी गुप्ता (कक्षा 8 ‘ए’)

Jawahar Lal Nehru Inter College : इसके अतिरिक्त, सरदार पटेल के जीवन दर्शन और उनके महान योगदान विषय पर एक विशेष क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
