नगराम, लखनऊ. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College ) में “पेन बदलो, पर्यावरण बदलो” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए एक अनोखी पहल की शुरुआत की। इसके तहत विद्यार्थियों को पुराने व इस्तेमाल किए जा चुके 5 पेनों के बदले में 1 नया पेन प्रदान किया गया।

इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि “विद्यालय परिसर में बच्चे अक्सर इस्तेमाल किए गए पुराने प्लास्टिक पेन इधर-उधर फेंक देते थे। इससे न केवल परिसर में प्लास्टिक कचरा फैलता था, बल्कि जमीन पर पड़ी पेन की नुकीली नोक से बच्चों के पैरों में चोट लगने और दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती थी।” उन्होंने कहा कि इस अभियान से विद्यालय परिसर साफ-सुथरा रहेगा, प्लास्टिक कचरे पर रोक लगेगी और बच्चों में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पर्यावरण-अनुकूल मुहिम की सराहना की।
Trending Video –
