बाराबंकी . उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह के समर्थन में आज बाराबंकी में सघन प्रचार अभियान चलाकर प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की गई। इस अभियान में प्रदेश संरक्षक श्री सुरेश चन्द्र बैसवार, प्रांतीय मंत्री अजय सिंह, पूर्व प्रांतीय मंत्री नींबू लाल गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष राम चन्द्र सम्मिलित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आर पी बी पी इं का सफदरगंज चौराहा, नेता श्री श्याम लाल इ का सफदरगंज चौराहा, जगन्नाथ में इ का सफदरगंज, मोहनलाल इ का परसा, सुंदर लाल इ का /डिग्री कालेज औरेला सैदनपुर, छोटे लाल वर्मा इ का सैदपुर, गांधी पंचायती इ का स आदत गंज,फैजानुल उलूम इ का सहादतगंज, भगवान दास डिग्री कालेज धौखरिया तथा जनता इ का बदोसराय बाराबंकी में शिक्षकों से सम्पर्क कर वोट मांगे गए।

बदोसराय बाराबंकी में प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह गुट भगवान शंकर त्रिवेदी के साथ पहुच गये जहां प्रधानाचार्य राम किशुन जी के सहयोग से शिक्षकों की बहुत अच्छी सभा हो गई। यह जानकारी राम चन्द्र, जिला अध्यक्ष उ प्र मा शिक्षक संघ बाराबंकी ने दी है .

